उम्मीद की क्षितिज पर...



दुनिया, जहाँ अगला पल
हमारे हिस्से में हो न हो 
हम नहीं जानते फिर भी
उम्मीद की क्षितिज पर
स्वप्न की घटायें
सजाते जा रहें हैं|
हँसते - रोते
रुठते - मनाते
जिन्दगी के मुक्तक 
गाते जा रहे हैं|
आकांक्षा की फेहरिस्त
बहुत लंबी हो चली है
'जरुरत' के मोती को
पौरुष के धागे से
अहिस्ता-अहिस्ता
पिरोये जा रहे हैं|



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें